fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : चंदौली में मिले कोरोना के छह नए केस, एक्टिव केस 12

चंदौली। जिले में कोरोना (Covid-19) का ग्राफ फिर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। गुरुवार को एक साथ छह लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। इससे सक्रिय केस की संख्या बढ़कर अब 12 हो गई है। वहीं एक व्यक्ति के स्वस्थ होने की सूचना रही। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों ने सावधानी बरतने की अपील की है।

 

संक्रमितों में दो महिलाएं और चार पुरुष हैं। ये नियामताबाद, चकिया एवं चन्दौली ब्लाक के रहने वाले हैं। गुरुवार को कोविड जांच के लिए 569 लोगों के सैंपल लिए गए। जिले में कोरोना के अब तक कुल 18,499 केस मिल चुके हैं। इनमें एक्टिव केस की संख्या 12 है। अब तक 18,103 स्वस्थ हो चुके हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!