fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

chandauli news: पिकअप-बाइक की टक्कर में एक की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल, दुर्घटना के बाद भागने की कोशिश में पलटी पिकअप

मुरली श्याम

चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के भुड़कुड़ा गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप और बाइक में टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद भाग रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप सवार 45 वर्षीय भोला बिंद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

 

चोरमरवा गांव से गेहूं लादकर पिकअप चालक सरगुजिया गांव जा रहा था। भुड़कुड़ा गांव के पास पिकअप ने बाइक सवारों को धक्का मार दिया। दुर्घटना के बाद भागने के प्रयास में पिकअप पलट गई। बाइक पर बैठे सगे भाई शहाबगंज निवासी अरशद 35 वर्ष और एजाज 25 वर्ष घायल हो गए। जबकि पिकअप पलटने से उसमें बैठे 45 वर्षीय भोला बिंद निवासी सरगुजिया की मौत हो गई। जबकि भोला की पत्नी माधुरी 40 वर्ष, बेटी पूजा 14 वर्ष और पुत्र सुजीत 16 वर्ष सहित पिकअप चालक विकास और खलासी अशोक कुमार भी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां माधुरी देवी को छोड़कर शेष सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने भोला बिंद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!