fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : विधानमंडल की महिला व बाल विकास उपसमिति ने पुष्टाहार निर्माण इकाई का किया निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं, अफसरों को दिए निर्देश

चंदौली। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की महिला व बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति की उप समिति ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सकलडीहा तहसील के नरैना में संचालित खुशी प्रेरणा महिला लघु उद्योग पुष्टाहार निर्माण इकाई का निरीक्षण किया। इस दौरान समूह की महिलाओं से निर्माण प्रक्रिया समेत बिंदुओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही जरूरी निर्देश भी दिए।

विधानमंडल उपसमिति की सदस्य जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे, सीडीओ समेत अन्य अधिकारियों की टीम के साथ बुधवार को पुष्टाहार कारखाना पहुंची। वहां पुष्टाहार निर्माण की प्रणाली के बारे में जानकारी ली। महिलाओं से इसमें आने वाली लागत, बिक्री व मुनाफा के बारे में जानकारी ली। समूह की महिलाओं ने बिंदुवार जानकारी दी। समिति की सदस्यों ने जिलाधिकारी समेत उच्चाधिकारियों को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित उद्यम के विकास के लिए लगातार प्रयासरत रहने के निर्देश दिए। दरअसल, समूह की महिलाओं की ओर से तमाम काम किए जाते हैं। जिले में ब्लाक स्तर पर पुष्टाहार निर्माण कारखाने संचालित किए जा रहे हैं। समूह की महिलाएं इन कारखानों में पुष्टाहार तैयार कर बाल विकास विभाग को सप्लाई करती हैं।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!