fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli news: खेलते-खेलते अचानक गायब हुई दो साल की मासूम का घर के पीछे मिला शव, पुलिस ने बताई मौत की यह वजह

जय तिवारी

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के आलूमिल चौकी अंतर्गत वार्ड नंबर तीन नई बस्ती निवासी सत्यप्रकाश सुमन की दो वर्ष की पुत्री प्राची बुधवार की सुबह तकरीबन आठ बजे घर से अचानक गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद परिजनों में थाने में बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस खोजबीन में जुटी ही थी कि घर के ठीक पीछे पोखरी में बच्ची का उतराया शव मिला। पुलिस डूबने से मौत की आशंका व्यक्त कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

 

नईबस्ती निवासी सत्यप्रकाश सुमन की दो साल की पुत्री प्राची सुबह खेलते-खेलते ही अचानक लापता हो गई। बच्ची नहीं दिखी तो परिजन परेशान हो गए। यहां-वहां ढूंढना शुरू कर दिया। अंत में थक हारकर थाने पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। कुछ ही घंटे बाद प्राची का शव घर के पीछे पोखरी में उतराया मिला। किसी ने देखा तो सूचना के बाद पुलिस भी पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी शेषधर पांडेय ने बताया कि संभवतः डूबने से बच्ची की मौत हुई है। घर के ठीक पोखरी है। एक स्थान पर बाउंड्रीवाल टूटा है। वहीं से बच्ची पोखरी में चली गई और डूब गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घटना से परिजन सदमे में हैं।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!