fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : दिवाली की रात लाठी-डंडे से पीटकर युवक की हत्या, जुआ खेलने के दौरान हुआ विवाद, आठ पर मुकदमा

चंदौली। बबुऱी थाना के डिघवट गांव में रविवार की रात डिघवट गांव में आपसी विवाद में जमकर मारपीट हुई। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर लिया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया है।

 

पुलिस के अनुसार गांव निवासी राजकुमार यादव का पुत्र प्रवीण कुमार यादव (19 वर्ष) शाम को दुकान जा रहा था। इसी दौरान जुआ खेल रहे लोगों के साथ कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट  में तब्दील हो गई। इसमें प्रवीण को गंभीर चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल भेजा गया, चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एडिशनल एसपी विनय कुमार सिंह ने बताया कि घटना में आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें पांच की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं शेष की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!