fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

Chandauli news: पूर्व विधायक साधना सिंह ने चंदौली सांसद डा. महेंद्र नाथ व मुगलसराय विधायक को लेकर जनता के बीच दिया विवादित बयान, कहा दोनों की एक दवाई

चंदौली। आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर सियासत अभी से तेज हो गई है। सत्ताधारी पार्टी बीजेपी में भी चंदौली लोक सभा के टिकट को लेकर संभावित धमासान की आहट मिलने लगी है। इसी बीच मुगलसराय की पूर्व विधायक साधना सिंह का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें जनसंपर्क के दौरान पूर्व विधायक सांसद व केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय और वर्तमान विधायक रमेश जायसवाल को लेकर विवादित बयान देतीं सुनी जा सकती हैं।

पूर्व विधायक ने कही यह बात
पूर्व विधायक साधना सिंह भी लोक सभा टिकट की दावेदारी का पूरा मन बना चुकी हैं। पिछले कुछ माह से क्षेत्र में सक्रियता भी बढ़ा दी है। मुगलसराय विधान सभा में जनता से मुलाकात के दौरान पूर्व विधायक ने जो कहा वह सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पूर्व विधायक कह रही है कि जनता कहलस की महेंद्र पांडेय और रमेश जायसवाल क एकही दवाई ह कि मुगलसराय में किन्नर के जिताय दा। तबही पार्टी तक मैसेज जाई। ना त 2024 में महेंद्र पांडेय और 2027 में रमेश जायसवाल के दोबारा टिकट मिल जाई। यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर खूब चर्चा भी हो रही है।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!