
चंदौली। सोशल मीडिया पर चार पहिया वाहन से खतरनाक स्टंट कर वीडियो वायरल करना पांच युवकों को भारी पड़ गया। थाना अलीनगर पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और स्टंट करने वाले पांचों युवकों को वाहन सहित गिरफ्तार कर उनके खिलाफ निवारक कार्रवाई की।
अलीनगर पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच की। जांच में सामने आया कि युवक सार्वजनिक सड़क पर अपनी और अन्य लोगों की जान जोखिम में डालते हुए कार से स्टंट कर रहे थे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान सभी युवकों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा न करने की बात कही और माफी भी मांगी। इसके बाद पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएस के तहत निवारक कार्रवाई की।
गिरफ्तार युवक:
- शुभम सोनकर (28), निवासी नियमताबाद, थाना अलीनगर
- समीर सोनकर (26), निवासी नियमताबाद, थाना अलीनगर
- सुहैल खान (22), निवासी पखनपुरा, थाना शहाबगंज
- राजू सोनकर (22), निवासी नियमताबाद, थाना अलीनगर
- राहुल सोनकर (19), निवासी नियमताबाद, थाना अलीनगर

