fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : एडीएम से मिले ग्राम प्रधान, बीडीओ पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, एसडीएम न्यायिक के पास है खंड विकास अधिकारी का चार्ज

चंदौली। चहनिया ब्लाक के ग्राम प्रधानों का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को कलेक्ट्रेट में एडीएम से मिला। इस दौरान पत्रक सौंपकर प्रभारी वीडीओ को हटाने की मांग की। वीडीओ पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। प्रधान बोले, वीडीओ तरह-तरह से उनका उत्पीड़न कर रही हैं। यदि नहीं हटाया गया तो धरना-प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे। चहनियां बीडीओ का चार्ज एसडीएम न्यायिक मुगलसराय के पास है।

 

प्रधानों ने आरोप लगाया कि वीडीओ ने 80 लाख रुपये के मनरेगा मस्टरोल को जीरो कर दिया। उन्होंने पूर्व बीडीओ की ओर से दिए गए मनरेगा पक्का कार्यों का एफटी रिजेक्ट कर दिया। वहीं भुगतान पर भी रोक लगा दी। मनरेगा के तहत चार लाख के इस्टीमेट के कार्य को मात्र 50 हजार करने और इससे अधिक अनुमति नहीं दी जाती है। आरोप लगाया कि जब से वीडीओ ने चार्ज लिया है तब से प्रधानों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। इससे आक्रोश पनप रहा है। एडीएम ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान प्रधान संघ चहनियां ब्लाक अध्यक्ष राजेश यादव, ब्लाक महामंत्री प्यारे लाल पासवान के साथ काफी संख्या में प्रधान मौजूद रहे।

Back to top button