ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: चंदौली में भारी बारिश का अलर्ट, स्कूलों को लेकर बीएसए का आया आदेश

चंदौली। मौसम विभाग की ओर से जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसको देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। बारिश की चेतावनी को देखते हुए कक्षा एक से 8 तक के विद्यालयों को दो अगस्त बुधवार को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। इसको लेकर बीएसए सचिन कुमार ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और संचालकों को निर्देशित किया है।

 

जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में बीएसए ने आदेश जारी किया है। इसके अनुसार सभी परिषदीय, राजकीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, आईसीएसई/ सीबीएसई/ अन्य बोर्डों के हिंदी/ अंग्रेजी माध्यम से कक्षा एक से कक्षा आठ तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। इस दौरान शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित होकर अपार आईडी/ यू डायस और डीबीटी संबंधी काम संपादित करेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!