fbpx
ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli khabar: चंदौली के चर्चित सीओ अनिरुद्ध सिंह के पिता का निधन, अपने पिता के काफी करीब थे सिंघम

 

चंदौली। चंदौली जिले के मुगलसराय सर्किल के सीओ सीओ अनिरुद्ध सिंह के पिता गोविंद सिंह (82 वर्ष) का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी होते ही अनिरुद्ध सिंह अपने पैतृक आवास जालौन के लिए रवाना हो गए। बताया जाता है कि गोविंद सिंह शुक्रवार की शाम सात बजे हार्ट अटैक आने से अचानक गिर पड़े। परिजन आनन-फानन में लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ अनिरुद्ध सिंह चंदौली से जालौन के लिए रवाना हो गए। पिता को मुखाग्नि भी सीओ ने ही दी है। शुभचिंतक भी उनके घर पहुंच कर ढांढस बंधा रहे हैं। अनिरुद्ध सिंह अपने पिता के काफी करीब थे। समय मिलते ही अपने गांव जाते थे और परिवार के साथ वक्त बिताते थे।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!