fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः ओम प्रकाश राजभर की सावधान रैली में कटी चोरों की चांदी, उड़ा दी सुभासपा जिला कमांडर की बाइक

चंदौली। सुभासपा की सकलडीहा क्षेत्र के तुलसी आश्रम में आयोजित सावधान यात्रा रैली में चोरों की भी चांदी कटी। पार्टी के जिला कमांडर अंगद राजभर की बाइक चोरों ने उड़ा दी। भुक्तभागी ने कोतवाली में लिखित तहरीर दे दी है।
सुभसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर सावधान यात्रा रैली लेकर चंदौली पहुंचे। तुलसी आश्रम में उनकी सभा थी। पार्टी के जिला कमांडर अंगद राजभर भी सक्रिय थे। मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत भी किया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अंगद घर जाने को हुए तो उनकी बाइक यूपी 67 एस 4418 गायब थी। आस-पास लोगों से पूछताछ की लेकिन पता नहीं चल सका। अंत में कोतवाली पहुंचकर बाइक गायब होने की लिखित तहरीर दी।

Back to top button
error: Content is protected !!