fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौली में ओम प्रकाश राजभर ने दिखाए तेवर, बीजेपी को दी चुनौती, बोले अकेले सरकार नहीं बना सकती भाजपा

चंदौली। पूर्वांचल में सावधान यात्रा रैली लेकर निकले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर रविवार को चंदौली पहुंचे। सकलडीहा क्षेत्र के तुलसी आश्रम में कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जनता को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने वादों की झड़ी लगा दी। यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी अकेले दम पर सरकार नहीं बना सकती। प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में एक समान शिक्षा व्यवस्था लागू होनी चाहिए। ओमप्रकाश राजभर ने जातिगत जनगणना पर भी जोर दिया। कहा अभी हम एकजुट हो रहे हैं। 2024 और 2027 में किसके साथ जाना है इसका फैसला बाद में होगा। सावधान रथ यात्रा के लिए चार टीमें बनाई गई हैं मैं खुद पूर्वांचल और बिहार तक जाकर लोगों को एकजुट कर रहा हूं।

सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि 75 साल की आजादी में जब संविधान एक है। प्रधानमंत्री एक हैं तो दो तरह की शिक्षा व्यवस्था क्यूं। देश में समान शिक्षा व्यवस्था लागू होनी चाहिए। आज बेरोजगारी चरम पर है। तकनीकी शिक्षा, रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने की जरूरत है। उद्योगपतियों के कर्ज माफ हो जाते हैं तो। अभी सरकार ने एक लाख करोड़ का कर्ज माफ किया है। लेकिन घरेलू बिजली का बिल नहीं देने पर गरीब की बिजली तक काट दी जा रही है। यह दोहरी सोच बंद होनी चाहिए।

मंच पर हुई धक्कामुक्की
कार्यक्रम के दौरान मंच पर उस समय असहज स्थिति पैदा हो गई जब एक कार्यकर्ता 20 रुपए का नोट लेकर ओमप्रकाश राजभर को देने पहुंच गया। सुरक्षाकर्मियों और कार्यकर्ताओं ने धक्के देकर उसे मंच से नीचे उतारा। हालांकि बाद में ओम प्रकाश राजभर ने कार्यकर्ता से वह नोट ले लिया।

Back to top button
error: Content is protected !!