fbpx
ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः नहर में दिखा मगरमच्छ, मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने दबोच लिया

चंदौली। चकिया क्षेत्र के के बुढ़वल गांव के पास सोमवार को नहर में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। गांव के लोगों ने मगरमच्छ को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग को खबर दी। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को चंद्रप्रभा नदी में छोड़ दिया।


गांव के कुछ लोग सोमवार की सुबह गांव स्थित नहर के पास अपने खेतों में गए थे। इसी दौरान नहर में पानी कम होने से पानी में कुछ हलचल नजर आई। ग्रामीणों ने जब पास जा कर देखा तो एक मगरमच्छ दिखाई दिया, जिसको ग्रामीणों द्वारा पकड़ लिया गया। मगरमच्छ पकड़े जानेे की सूचना लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना की खबर वन विभाग तक भी पहुंचाई गई। वन विभाग डिप्टी रेंजर आनंद दुबे व कुछ कर्मचारियों ने मगरमच्छ को अपने कब्जे में लेकर चंद्रप्रभा नदी में छोड़ दिया।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!