fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः मुलायम सिंह यादव के जन्म दिन पर पूर्व विधायक ने काटा 82 किलो का केक, युवा नेता ने लिया पूर्व सीएम का आशीर्वाद

चंदौली। जिले के सपाइयों ने पार्टी संस्थापक और पूर्व सीएम अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। जनपद में विभिन्न स्थानों पर केक काटकर मिठाई बांटी गई और कार्यकर्ताओं ने अपने महबूब नेता के दीर्घायु होने की प्रार्थना की।

पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने काटा 82 किलो का केक

सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू की ओर से शहीद स्मारक स्थल पर कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान वहां मौजूद वृद्ध व निराश्रित महिलाओं से 82 किलो का केक कटवाया। साथ ही 3500 गरीबों, निराश्रित व वृद्धजनों में कंबल वितरित कर मनोज डब्लू ने उनका आशीष प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा व भाजपा विधायक पर जमकर निशाना साधा। साथ ही मंच से सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सरकार बनने पर धानापुर को दो बड़ी सौगात देने का वादा किया। उन्होंने धानापुर को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के साथ-साथ तहसील मुख्यालय बनाने का वादा किया। भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए उनके वादाखिलाफी की याद दिलाई। कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने जनता से वादा किया था कि 2022 तक देश व प्रदेश के एक-एक गरीब के साथ पक्का मकान होगा, लेकिन दुर्भाग्य है कि 2022 में मात्र एक माह शेष है, लेकिन आज भी अधिकांश गरीबों को पक्का मकान मयस्सर नहीं हो सका।

 

संतोष यादव ने लिया मुलायम सिंह का आशीर्वाद
पूर्व रक्षा मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री तथा सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य व युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष यादव ने लखनऊ पहुंच कर जन्मदिन की बधाई दी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जनपद की समस्याओं से पत्र के माध्यम से अवगत कराया। कहा कि प्रदेश सहित जनपद में प्रशासन द्वारा सौतेला रवैया अपनाए जाने से आम जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!