fbpx
ख़बरेंचंदौली

चंदौली : बिजली आपूर्ति को लेकर ऊर्जा राज्य मंत्री का बड़ा बयान, बोले, सीएम की मंशा के अनुरूप चल रहा काम, जल्द दिखेगा परिणाम

चंदौली। ऊर्जा राज्य मंत्री डा. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि सरकार लोकहित में काम कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि प्रदेश की जनता को आने वाले दिनों में 24 घंटे निर्बाध बिजली मिले। इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं की समस्याओं का 24 से 48 घंटे में समाधान टोल फ्री नंबर से हो रहा है। वे गुरुवार को मुख्यालय स्थित लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद काफी सुधार हुआ है। 2017 से पहले कुछ चिह्नित जिलों में ही बिजली मिलती थी। भाजपा के शासनकाल में सभी जिलों को पर्याप्त बिजली मिल रही है। बिजली के लिए कोयला की ब्लैक मार्केटिंग का मामला संज्ञान में नहीं था। इसकी जांच कराई जाएगी। इसके लिए जो भी व्यक्ति जिम्मेदार होगा। उसके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। कहा कि जर्जर तार व पोल को बदलने का काम किया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों में २४ घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए 12 से 19 सितंबर तक उपकेंद्रों पर समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। अधिकारी-कर्मचारी सुबह आठ बजे दफ्तर पहुंच रहे हैं। लोगों की समस्याओं का निस्तारण हो रहा है। इससे जनता को काफी राहत मिली है। उन्होंने लखीमपुर की घटना पर खेद जताया। कहा कि अपराधी किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। सरकार गुंडों, अपराधियों के खिलाफ निष्पक्षता के साथ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कटाक्ष किया। बोले, कांग्रेस ने इस देश पर सबसे अधिक समय तक शासन किया। देश की जनता जानती है कि उन्होंने देश को जोड़ने के लिए कितना काम किया।

 

Back to top button
error: Content is protected !!