fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौली: कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बोले राहुल गांधी की पद यात्रा से विपक्षियों के पेट में उठ रही मरोड़

 

चंदौली। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। यात्रा को लेकर लग रहे आरोप-प्रत्यारोपों के बीच कांग्रेस कमेटी चंदौली के उपाध्यक्ष डा. नारायण मूर्ति ओझा ने यात्रा को ऐतिहासिक और नई ऊजा का संचार करने वाला बताया है। कहा यह देश को जोड़ने और जन समस्याओं को समझने में सहायक होगी। कहा कांग्रेस की यात्रा से विपक्षियों के पेट में मरोड़ उठने लगी है। कुछ मुद्दा नहीं मिला तो टी-शर्ट पर राजनीति करने लगे। वो लोग भी बोल रहे जो खुद लाखों की जैकेट पहनते हैं। कहा यह सियासी यात्रा नहीं है। दिलों को दिल से मिलाने वाली यात्रा है। देश में भाई चारा उत्पन्न होगा और अच्छा माहौल पैदा होगा।

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!