ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: एनसीसी कैडेट्स ने मनाया सिकल सेल एनीमिया जागरूकता संगोष्ठी, कैप्टन मनोज पांडेय को दी श्रद्धांजलि

चंदौली | सकलडीहा इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स की ओर से सिकल सेल एनीमिया जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉ. अमित कुमार गुप्ता ने छात्रों को इस गंभीर बीमारी के विषय में विस्तार से जानकारी दी।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि सिकल सेल एनीमिया एक वंशानुगत रोग है जो माता-पिता के जीन के माध्यम से बच्चों में आता है। यदि विवाह से पूर्व माता-पिता के जीन की जांच करा ली जाए तो इस बीमारी से बचाव संभव है। उन्होंने यह भी बताया कि यदि किसी को यह रोग हो भी जाए तो सावधानी और संतुलित दिनचर्या अपनाकर सामान्य जीवन जिया जा सकता है।

कॉलेज के प्रधानाचार्य घनश्याम त्रिपाठी ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि आज शहीद कैप्टन मनोज पांडेय की पुण्यतिथि भी है, जिन्होंने कारगिल युद्ध में वीरगति प्राप्त की थी। उन्होंने कैडेट्स से अपील की कि वे इस जागरूकता अभियान को अपने घर, मोहल्ले व समुदाय तक पहुंचाए ताकि अधिक से अधिक लोग इस रोग की गंभीरता को समझें और समय रहते जरूरी कदम उठाएं।

कार्यक्रम में डॉ. घनश्याम गुप्ता और डॉ. संतोष विश्वकर्मा ने भी विचार रखे। उन्होंने कहा कि जनजागरूकता ही किसी भी बीमारी से बचाव का सबसे सशक्त माध्यम है। जब तक आम नागरिक जागरूक नहीं होंगे, तब तक कोई भी अभियान सफल नहीं हो सकता।

कार्यक्रम में कैडेट सर्वेश कुमार, कुनाल कुमार, राकिब, आदर्श लहरी, रूबी कुमारी, पायल आदि कैडेट्स मौजूद रहे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय पॉलीथिन निषेध दिवस भी मनाया गया, जिसमें प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाले नुकसान पर चर्चा की गई और प्लास्टिक मुक्त समाज की दिशा में संकल्प लिया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!