fbpx
चंदौलीपंचायत चुनावराज्य/जिला

आलमपुर व नियामताबाद सेक्टर चार के पुनर्मतदान में नहीं दिखा उत्साह, महज इतना मतदान

चंदौली। सकलडीहा ब्लाक के आलमपुर ग्राम पंचायत और नियामताबाद के जिला पंचायत सेक्टर चार के बूथ पर शनिवार को पुनर्मतदान कराया गया। हालांकि दोबारा हुए चुनाव में मतदाताओं का उत्साह गायब रहा। सुबह सात से शाम छह बजे तक 44.48 फीसद मतदान की दर्ज किया गया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। दरअसल आलमपुर में ग्रामीणों ने 26 अप्रैल को मतदान के दौरान मतपेटी में स्याही डाल दी थी। वहीं जिला पंचायत प्रत्याशी का सिंबल ही मतपत्र से गायब था। इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुनर्मतदान का निर्देश दिया था।

सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई, जो शाम छह बजे तक चली। दरअसल, सकलडीहा ब्लाक के 143 नंबर आलमपुर बूथ पर 26 अप्रैल को मतदान के दौरान मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर विवाद हो गया। एक प्रत्याशी के समर्थक पोलिंग पार्टी के सदस्यों और पुलिसकर्मियों से भिड़ गए थे। इसी अफरातफरी के बीच किसी ने बूथ के अंदर जाकर एक बैलेट बाक्स में स्याही डाल दी थी। उधर नियामताबाद ब्लाक के जिला पंचायत सेक्टर चार में एक प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह गमला मतपत्र में नहीं था। यह समस्या एक-दो नहीं बल्कि 56 बूथों पर थी। इसको लेकर प्रत्याशी ने जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की थी। इस पर उन्होंने पुनर्मतदान कराने का आदेश दिया था। बूथों पर इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुबह सात से शाम छह बजे तक बूथों पर 44.48 फीसद मतदान दर्ज किया गया। पीठासीन अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम में मतपेटी जमा कराई। दो मई को जिले की अन्य ग्राम पंचायतों के साथ ही यहां पड़े मतों की भी गिनती कराई जाएगी।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!