चंदौली। इसमें दो राय नहीं कि अन्य जनपदों की तरह चंदौली में कोरोना तेजी से फैल रहा है। लेकिन अच्छी खबर यह कि संक्रमित लोग तेजी से स्वस्थ भी हो रहे हैं। शनिवार को 327 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। हालांकि 713 लोग घातक बीमारी को मात देकर स्वस्थ हो गए। कोरोना से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं 3818 लोगों का सैंपल लिया गया।
संक्रमितों में एक बालक, पांच बालिकाएं, 93 महिलाएं व 228 पुरूष शामिल हैं। सभी स्थानीय निवासी हैं। जनपद में बरहनी ब्लाक से 51, चहनिया 29, चकिया ब्लाक केे ग्रामीण क्षेत्र से तीन व नगरीय क्षेत्र से एक, चंदौली ब्लाक केे ग्रामीण क्षेत्र से 39 व नगरीय क्षेत्र से 26, धानापुर ब्लाक से 10, नौगढ़ एक, नियामताबाद 23, पीडीडीयू नगर 89, सकलडीहा 34 और 21 शहाबगंज के रहने वाले हैं। जिले में कोरोना के अब तक कुल 12,848 मरीज मिल चुके हैं। इसमें सक्रिय केस की संख्या 3241 है। 9457 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। कोरोना से अब तक 150 लोगों की मौत हो चुकी है।