fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौली में कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, बताई किसानों के काम की बात

चंदौली। योगी सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में आयोजित तीन दिवसीय विराट किसान मेला का शुभारंभ किया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ ब्लैक राइस, मत्स्य, उद्यान, पशुपालन, कृषक कम्पोस्ट खाद, एफपीओ कृषि उत्पादन संगठन, स्वंय सहायता समूह, कृषि विभाग के विभिन्न स्टालों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली। अधिकारियों से कहा केंद्र व व प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं से किसानों को लाभांवित करें। कैबिनेट मंत्री ने बहुउद्ेशीय किसान कल्याण केन्द्र बिछियाॅ कलाॅ व राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का लोकार्पण भी किया।


जनता को संबोधित करते हुए कहा जनपद में लगातार किसान भाइयों को कृषि विभाग की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। जनपद के 4165 कृषिकों में 9 करोड़ 62 लाख रुपये का यंत्र का वितरित किया गया है। 77093 कृषकों में बीजों के अनुदान में 7 करोड़ 38 लाख रुपये का भुगतान किया गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 9742 कृषक एक करोड़ 84 लाख की धनराशी से लाभान्वित हुए हैं। किसानों से कहा कि धान व गेहॅू के फसलों के अलावा दलहन, तिलहन की खेती कर अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं। इसके लिए अपने मृदा की जाॅच कराकर उचित फसलों को लगाकर अधिक से अधिक पैदावार करें, इसके लिए वैज्ञानिक तरीके से खेती करंे। गेहूं व धान सहित अन्य फसलों के अवशेषों को खेत में मिलाने से मिट्टी अधिक उपजाऊ हो जाती है। किसान के खाद के खर्च पर करीब दो हजार प्रति हेक्टेयर की बचत होती है। फसल अवशेष कभी न जलाएं, फसल अवशेष जलाने से मृदा की ऊर्वरा शक्ति नष्ट होती है, प्रदूषण फैलता है, इसके साथ जहरीली गैसों से स्वास्थ्य को हानि पहुॅचती है। किसान भाई  जीरोटिल व हैप्पी सीडर अपनाएं। किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन मशीनरी खरीदने हेतु 50 प्रतिशत तक का अनुदान सरकार द्वारा मिल रहा है। फसल अवशेष प्रबंधन मशीनरी के कस्टम हायरिंग केन्द्र स्थापित करने हेतु 80 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए जिला कृषि अधिकारी से सम्पर्क कर योजना का लाभ उठाएं। इस अवसर पर विधायक सैयदराजा सुशील सिंह, चकिया विधायक शारदा प्रसाद, विधायिका पीडीडीयू नगर साधना सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, जिलाधिकारी संजीव सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अजितेन्द्र नारायण आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!