
चंदौली। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आजाद अधिकार सेना ने चंदौली की 382-सैयदराजा विधानसभा सीट से उमेश सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी के अनुमोदन के बाद राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नूतन ठाकुर ने कार्यालय ज्ञाप जारी कर उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की।
उमेश सिंह पिछले दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता से जुड़े हैं और सैयदराजा क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं। लंबे समय तक क्षेत्र में पत्रकारिता करने के दौरान उन्होंने स्थानीय समस्याओं, जनहित के मुद्दों और आम लोगों की परेशानियों को प्रमुखता से उठाया है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उमेश सिंह अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी की लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए आम नागरिकों के अधिकारों के लिए चुनाव मैदान में उतरेंगे।

