ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

ताइक्वांडो चैंपियनशिप में डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल का दबदबा, 25 पदक जीत बना ओवरऑल चैंपियन

चंदौली। मुगलसराय के मोदी नगर स्थित इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित 9वीं ओपन जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल, बिशुनपुरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने 19 स्वर्ण, पांच रजत और एक कांस्य सहित कुल 25 पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने तकनीकी दक्षता, अनुशासन और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पी-वी वर्ग में उस्मान हुसैन, सब जूनियर बालक वर्ग में तेजस यादव, सोम यादव, प्रियांश तिवारी और अंश सरोज ने स्वर्ण पदक हासिल किए। सब जूनियर बालिका वर्ग में आराध्या और शांभवी ने स्वर्ण, जबकि छाया पोकर ने रजत पदक जीता।

कैडेट बालक वर्ग में शिवा सिंह, रणविजय, शिवम यादव और यश मिश्रा ने स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं आदित्य नारायण, अंशु राज और अविनाश गुप्ता ने रजत पदक जीते। कैडेट बालिका वर्ग में आस्था, सोनाक्षी और साक्षी ने स्वर्ण, कोहिताश्री ने रजत तथा हंशवी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में आर्यन और दिव्यांशु तथा जूनियर बालिका वर्ग में नौशिया और शची ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक हासिल करना नहीं, बल्कि बच्चों की छिपी प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारना भी है। विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण सीबीएसई शिक्षा और वित्तीय शिक्षा के साथ खेलकूद को भी विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। लक्ष्य है कि विद्यार्थी जिला और राज्य स्तर से आगे बढ़कर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करें।

बिशुनपुरा शाखा की प्रधानाचार्या स्वाति रघुवंशी ने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम, नियमित अभ्यास, अनुशासन और प्रशिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। वहीं वर्ष 2027 में शुरू होने वाली सुल्तानपुर शाखा के प्रधानाचार्य अरविंद पाठक ने इस उपलब्धि को नई शाखा के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि दोनों शाखाएं शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्टता के समान मानक स्थापित करने की दिशा में काम करेंगी।

Back to top button
error: Content is protected !!