चंदौलीराज्य/जिलासंस्कृति एवं ज्योतिष

डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की निःशुल्क तीर्थयात्रा बस 19वीं बार अयोध्या धाम रवाना

चंदौली। डैडीज इंटरनेशनल स्कूल एंड हॉस्टल, बिशुनपुरा चंदौली की ओर से संचालित निःशुल्क तीर्थयात्रा बस सेवा के तहत शनिवार को वातानुकूलित बस श्रद्धालुओं को लेकर 19वीं बार अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। विद्यालय की इस पहल का उद्देश्य शिक्षा के साथ सेवा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना है।

क्षेत्र में इस निःशुल्क तीर्थयात्रा सेवा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। यही वजह है कि आगामी कई महीनों तक की सीटें आधार कार्ड की छायाप्रति जमा कराकर पहले ही आरक्षित हो चुकी हैं।

LTP Calculator के आविष्कारक एवं शेयर बाजार और आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ डॉ. विनय प्रकाश तिवारी के निर्देशन में संचालित विद्यालय में कक्षा 12 तक सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुरूप शिक्षा दी जा रही है। साथ ही कक्षा छह से विद्यार्थियों को संरचित वित्तीय शिक्षा भी प्रदान की जा रही है, जिसमें धन प्रबंधन, बचत, निवेश और आर्थिक निर्णयों की जानकारी शामिल है।

विद्यालय के प्रिंसिपल अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सीबीएसई के शैक्षणिक मानकों का अनुपालन विद्यालय की प्राथमिकता है। विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ अनुशासन, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।

इस अवसर पर डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने कहा कि अयोध्या केवल तीर्थस्थल ही नहीं, बल्कि मर्यादा, त्याग, कर्तव्य और आदर्श जीवन की प्रेरणा देने वाली भूमि है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें चरित्र, धैर्य और कर्तव्य पालन का संदेश देता है।

अयोध्या रवाना होने से पहले तीर्थयात्रियों ने विद्यालय परिसर का भ्रमण किया और शैक्षणिक संसाधनों, छात्रावास व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं की सराहना की। इस दौरान बंशीधर तिवारी, सत्यप्रकाश तिवारी, चन्द्रमणि पाण्डेय, अमित पाण्डेय, मुन्नी पाण्डेय, सोनी दुबे, रोशनी मिश्रा, आराध्या मिश्रा, अंजू मिश्रा, सन्देश तिवारी, आशुतोष तिवारी, दिव्या तिवारी, संगीता त्रिपाठी, संजू उपाध्याय, झुनबाला, हेमलता, विजयलक्ष्मी, चंद्रकला, विद्यावती, वंश त्रिपाठी, राघवेंद्र मिश्रा, सान्वी, कृष्णकांत पाण्डेय, सरिता देवी, आयुषी, रागिनी पाण्डेय, विनीत दुबे, पवन तिवारी, रवि पाण्डेय, अमित कुमार, सुषमा देवी और पुष्पा गिरि समेत विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

 

Back to top button
error: Content is protected !!