
चंदौली। चकिया थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी मोहन प्रजापति पुत्र छेदी, निवासी वार्ड नंबर-3 शमशेर नगर, चकिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
तहरीर के मुताबिक, आरोपी 20 अगस्त को बच्ची को खिलाने के बहाने घर से बाहर ले गया और ऑटो से मोहम्मदाबाद की ओर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी बच्ची को घर के पास छोड़कर फरार हो गया।
मामले में चकिया थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 217/2026 के तहत धारा 65(2) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने आरोपी को इंटर कॉलेज के पीछे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, उपनिरीक्षक सुनील कुमार और आरक्षी अतुल कुमार शामिल रहे।

