क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं, तालाब में डूबने से सात वर्षीय बालक की मौत

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के रोहणा गांव में शुक्रवार शाम रक्षाबंधन पर्व पर ननिहाल आए सात वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त कैमूर (बिहार) जिले के बजनाथ गांव निवासी अमित कुमार बिंद के पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई।

परिजनों के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब पांच बजे अंकित प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित तालाब की ओर गया था। तालाब के एक हिस्से में बाउंड्री नहीं होने के कारण वह तालाब के किनारे पहुंच गया। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जा गिरा।

काफी देर तक अंकित के दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। ग्रामीणों की मदद से देर शाम उसका शव तालाब से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची अलीनगर पुलिस ने घटना की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई पूरी की। पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित तालाब की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए हादसों की रोकथाम के लिए तालाब के खुले हिस्से में बाउंड्री कराने की मांग की है।

Back to top button
error: Content is protected !!