चंदौलीराज्य/जिला

पानी से लबालब खेत में गिरने से 56 वर्षीय अधेड़ की मौत

 

चंदौली। धीना थाना क्षेत्र के पिपरी डिलियापर गांव के पास शनिवार पूर्वाह्न दर्दनाक हादसा हो गया। पानी से लबालब भरे खेत में गिरने से 56 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की शिनाख्त नई बाजार निवासी देव मूरत 56 के रूप में हुई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति को मिर्गी की बीमारी थी। बताया गया कि वह शनिवार को साइकिल से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान पिपरी डिलियापर गांव के पास अचानक साइकिल फिसलने से वह मुंह के बल पानी भरे खेत में जा गिरे। पानी में गिरने के बाद वह उठ नहीं सके। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें खेत से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!