fbpx
चंदौलीराज्य/जिला

यहां खुला महिला हेल्प डेस्क, आधी आबादी को मिलेगी पूरी सहूलियत

चंदौली। आधी आबादी को पूरी सहूलियत प्रदान करने को संकल्पित प्रदेश सरकार की मिशन शक्ति योजना के तहत मुगलसराय कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा दर्शना सिंह ने वहां उपस्थित महिलाओं को उनके हक और अधिकार के बारे में जानकारी दी। बताया कि किस तरह से महिला हेल्प डेस्क उनकी मदद करेगा। आह्वान किया कि महिलाएं निर्भीक होकर महिला हेल्प् डेस्क में अपने साथ हो रहे अत्याचारों की शिकायत कर सकती हैं। पूरी मदद की जाएगी। इस दौरान वहां उपस्थित महिलाओं ने भी अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया जिसे संवाद के जरिए पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी ने सुनकर निवारण करने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कांग्रेस कमेटी की महिला शहर अध्यक्ष संगीता सिंह, रीना तिवारी, मनोरमा तिवारी, गीता रानी गुप्ता, आरती यादव सहित महिलाएं व बालिकाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!