ख़बरेंचंदौली

चंदौली में 1.94 करोड़ की अवैध शराब नष्ट, अंग्रेजी-देशी शराब के साथ 1,332 लीटर बीयर का भी की गई दफ़न

चंदौली। जिले में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के साथ पुलिस ने जब्त शराब के निस्तारण की प्रक्रिया भी तेज कर दी है। पुलिस महानिदेशक के निर्देश और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत सैयदराजा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1.94 करोड़ रुपये कीमत की अवैध शराब नष्ट कराई।

पुलिस के अनुसार, सैयदराजा थाने में दर्ज 25 मुकदमों से संबंधित कुल 24,247 लीटर अवैध अंग्रेजी-देशी शराब और बीयर का न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद विधिवत विनष्टीकरण कराया गया। यह कार्रवाई 5 नवंबर को गठित टीम की मौजूदगी में पूरी की गई।

नष्ट की गई शराब में 22,915 लीटर अंग्रेजी और देशी शराब तथा 1,332 लीटर बीयर शामिल है। इसकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ 94 लाख रुपये बताई गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक सदर विक्रम दहिया और क्षेत्राधिकारी सदर नामेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में हुई इस कार्रवाई के दौरान थानाध्यक्ष सैयदराजा अशोक कुमार मिश्र, सहायक अभियोजन अधिकारी विजय पाण्डेय, आबकारी निरीक्षक कनीज फातिमा, सीजेएम न्यायालय के लिपिक दिलीप कुमार और हेड कांस्टेबल दिनेश उपाध्याय मौजूद रहे। पुलिस के मुताबिक, मुकदमाती माल के निस्तारण की पूरी प्रक्रिया नियमानुसार संपन्न कराई गई।

Back to top button
error: Content is protected !!