fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : नलकूप भवन निर्माण में मानक की अनदेखी पर ग्रामीणों में रोष, किया प्रदर्शन, जांच कर कार्रवाई की मांग

चंदौली। चकिया विकासखंड के हेतिमपुर भुसिया स्थित लिफ्ट नलकूप पर बन रहे भवन में दोयम दर्जे के निर्माण सामग्री का उपयोग होने का आरोप लगाकर स्थानीय निवासियों ने नाराजगी व्यक्त करने हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की। विभागीय अधिकारियों से मांग किया कि निर्माण की जांच कराकर कार्रवाई करें। वहीं मानक के अनुरूप निर्माण कार्य कराया जाए।

 

चंद्रप्रभा नदी पर भूसिया के पास सिंचाई के लिए सरकार द्वारा लिफ्ट पंप कैनाल का निर्माण कई वर्षों पूर्व कराया गया था। इससे चंद्रप्रभा नदी के पानी को पंपों की सहायता से लिफ्ट कर अपेक्षाकृत ऊंचाई व पहाड़ी इलाकों में खेती करने वाले किसानों तक पानी को पहुंचाया जाता है। नलकूप की देखरेख के लिए विभाग द्वारा वहां पर स्थाई कर्मचारियों की नियुक्ति भी की गई है। अब नलकूप व लिफ्ट कैनाल की देखरेख सुरक्षा के लिए नए भवन का निर्माण हो रहा है। स्थानीय निवासियों ने निर्माण में दोयम दर्जे के निर्माण सामग्री का आरोप लगाकर आक्रोश व्यक्त किया। लिफ्ट कैनाल से पानी नहरों के माध्यम से शिकारगंज क्षेत्र में भेजा जाता है। इससे सैकड़ो हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होती है। इस संबंध में सिंचाई विभाग के एसडीओ अंजनी कुमार ने बताया कि कार्यदायी संस्था को मानक के अनुसार कार्य करने को लेकर सख्त निर्देश दिया गया है। ग्रामीणों के आरोप की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में महेश कुमार, शंकर यादव, अंबुज, विनोद, मुरहू आदि शामिल रहे।

Back to top button