ख़बरेंचंदौली

पटाखा दिलाने का झांसा देकर पांच वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार

छठ पूजा के दौरान घर के पास से बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया था युवक, पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

चंदौली। मुगलसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में छठ पूजा के दौरान पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा अश्लील हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने बच्ची को पटाखा दिलाने का लालच देकर बहलाया और एकांत स्थान पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, रविवार को छठ पूजा के अवसर पर बच्ची की मां पड़ोस में पूजा में शामिल होने गई थीं, जबकि पिता किसी काम से दूसरे गांव गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी बच्ची को पटाखा दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। काफी देर तक बच्ची के नहीं मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान बच्ची एकांत स्थान पर आरोपी के साथ मिली। वह काफी डरी-सहमी हुई थी।परिजनों ने बच्ची से प्यार से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।

प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!