ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: ईवीएम से वोट डालने की प्रक्रिया समझ सकेंगे मतदाता, सभी तहसीलों में खुले प्रदर्शन केंद्र, डीएम ने कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम डेमोन्स्ट्रेशन सेंटर का किया निरीक्षण

चंदौली। अब मतदाता ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) की कार्यप्रणाली और मतदान की पूरी प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से समझ सकेंगे। इसके लिए जिले की सभी तहसीलों में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र स्थापित किए गए हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ईवीएम डेमोन्स्ट्रेशन सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं और ईवीएम संचालन से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रत्येक नागरिक को मतदान प्रक्रिया की जानकारी होनी चाहिए, ताकि वह पूरी जागरूकता और विश्वास के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

उन्होंने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित केंद्र के साथ ही शुक्रवार से जिले के सभी तहसील मुख्यालयों पर भी ईवीएम प्रदर्शन केंद्र संचालित कर दिए गए हैं। इन केंद्रों पर पहुंचकर आम नागरिक ईवीएम के संचालन, बटन दबाने और वोट डालने की प्रक्रिया को समझ सकते हैं। इसके माध्यम से मतदाताओं की शंकाओं का समाधान करने और मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की कि वे अपने नजदीकी तहसील मुख्यालय स्थित ईवीएम प्रदर्शन केंद्र पर पहुंचकर मशीन की कार्यप्रणाली को समझें और दूसरों को भी मतदान के प्रति जागरूक करें।

 

Back to top button
error: Content is protected !!