चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

Chandauli News: डॉ. केएन पांडेय के मुगलसराय पहुंचने पर जोरदार स्वागत, बोले- किसानों के हितों के लिए करूंगा काम

किसान मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री बनने के बाद प्रथम आगमन पर जगह-जगह हुआ अभिनंदन

चंदौली। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय महामंत्री नियुक्त होने के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. कृष्णानंद पांडेय (फौजी) के मुगलसराय पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। उनकी नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

मुगलसराय के विभिन्न प्रमुख चौराहों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं और फूलों से उनका स्वागत और अभिनंदन किया। सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

डॉ. पांडेय ने कहा कि भाजपा ने एक सामान्य कार्यकर्ता पर विश्वास जताते हुए इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, यह उनके लिए गौरव और भावुकता का क्षण है। वह संगठन के विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा के माध्यम से किसानों के हितों, उनकी समस्याओं और अधिकारों के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने स्वागत करने वाले सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।

Back to top button
error: Content is protected !!