
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: आज रविवार को आश्विन कृष्ण प्रतिपदा है और पितृपक्ष का प्रतिपदा श्राद्ध होगा. चंद्रदेव मीन राशि में वक्री शनिदेव के साथ विराजमान हैं, जिससे विष योग बन रहा है. सुबह 11:09 बजे चंद्रदेव रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और गंडमूल शुरू होगा. सूर्यदेव कन्या राशि में हैं, दोपहर 1:19 बजे हस्त नक्षत्र में गोचर करेंगे और चंद्र-शनि पर उनकी पूर्ण दृष्टि रहेगी. शुक्रदेव स्वराशि तुला में बुधदेव के साथ हैं. कर्क राशि में नीच के मंगलदेव उच्च के गुरुदेव के साथ हैं. राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में स्थित हैं.शुक्र-बुध की तुला में युति से तुला, मकर और मिथुन राशि वालों के कामकाज और बातचीत में दम दिखेगा. कुंभ और वृषभ राशि वालों को पैसों के मामले में राहत मिलेगी, जबकि सिंह और कन्या राशि का आत्मविश्वास सूर्यदेव के हस्त गोचर से बढ़ेगा. विष योग के चलते मीन, कर्क और वृश्चिक राशि वालों को मन और गुस्से पर लगाम रखनी होगी. मेष और धनु राशि वाले खर्च और लेन-देन में सतर्क रहें. गंडमूल के कारण सुबह 11 बजे के बाद नया काम शुरू करने से बचें.
मेष राशि
दफ्तर में आज आपके विरोधी खुद पीछे हटेंगे, पर जेब पर दबाव बना रहेगा. किसी के इलाज या सफर का खर्च अचानक सामने आ सकता है. अधूरे काम पहले पूरे करें, जीवनसाथी के साथ शाम सुकून भरी बीतेगी.
वृषभ राशि
दोस्तों की मंडली से आज काम की कोई अच्छी खबर आएगी और आमदनी में सुधार दिखेगा. प्रेमी का मूड उखड़ा रह सकता है, बहस की जगह प्यार से मनाएं. किसी पार्टी में जाएं तो नशे से दूरी रखें.
मिथुन राशि
आज मन घूमने और शौक पूरे करने का रहेगा, खर्च भी उसी हिसाब से होगा. किसी रिश्तेदार की सुनी-सुनाई सलाह पर शेयर न खरीदें. बॉस की नजर आपके काम पर रहेगी, लैपटॉप पर लगातार बैठने से आंखें थकेंगी.
कर्क राशि
आज भावनाएं उफान पर रहेंगी, पिता या गुरुजनों से बहस टालें. पितरों को याद करके दीया जलाने से मन हल्का होगा. नए निवेश की योजना कागज पर ही रखें, रात का खाना हल्का लें ताकि पेट और नींद ठीक रहे.
सिंह राशि
किसी दोस्त को दिया उधार या अटका रिफंड आज लौट सकता है, बातचीत का असर भी बढ़ेगा. गुस्से पर काबू रखें, जीवनसाथी से छोटी बात लंबी खिंच सकती है. मेडिकल या बीमे पर अचानक खर्च संभव है.
कन्या राशि
दोपहर बाद आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और दफ्तर में आपकी तैयारी की तारीफ होगी. किसी ग्राहक से बकाया पैसा मिल सकता है. साथी पर शक करने के बजाय सीधी बात करें, 11 बजे के बाद नई शुरुआत टालें.
तुला राशि
अपनी बातों के दम पर आज आप बिगड़ा काम बना लेंगे, किसी महिला सहकर्मी का साथ मिलेगा. अचानक पैसा आने के योग हैं, पर उसे सट्टे में न उड़ाएं. बॉस से टकराव से बचें, पेट और त्वचा का ध्यान रखें.
वृश्चिक राशि
कमाई का कोई नया रास्ता दिखेगा, पर किसी के कहने भर से पैसा न लगाएं. बच्चे के रिजल्ट या एडमिशन को लेकर चिंता रह सकती है. आराम की चीजों पर खर्च बढ़ेगा, कमर और पैरों का ख्याल रखें.
धनु राशि
दफ्तर में आपकी भागदौड़ रंग लाएगी और लंबे समय की मेहनत दिखने लगेगी. किसी जान-पहचान वाले के कहने पर बिना पढ़े कागज पर साइन न करें. घर की मरम्मत या मां की सेहत को लेकर दौड़-धूप रहेगी.
मकर राशि
जिस जिम्मेदारी से बाकी लोग कतरा रहे थे, वह आपको मिलेगी और पहचान बढ़ाएगी. पुराना ग्राहक फिर से काम लेकर आ सकता है. व्यस्तता में जीवनसाथी को नजरअंदाज न करें, कंधों की अकड़न पर ध्यान दें.
कुंभ राशि
पैसों के मामलों में दिन अच्छा है, किसी पुराने सौदे की रकम हाथ आ सकती है. बचत की नई शुरुआत फायदेमंद रहेगी. दिमाग की उलझनें चिड़चिड़ापन बढ़ाएंगी, घरवालों पर गुस्सा न निकालें और देर रात जागने से बचें.
मीन राशि
आज मन डांवाडोल रहेगा और छोटी बातें भी चुभेंगी, इसलिए जिद छोड़कर आगे बढ़े. कारोबार में साझेदार के साथ धैर्य रखें. बच्चों से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है, पैरों के दर्द और अधूरी नींद पर ध्यान दें.
