fbpx
क्राइमग़ाज़ीपुरराज्य/जिला

जन्मदिन की पार्टी मनाने ढाबे पर गए रिटायर्ड नायब तहसीलदार के वीडीओ पुत्र की पीट पीटकर हत्या

 

गाजीपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के गोराबाजार निवासी 26 वर्षीय ग्राम विकास अधिकारी विजय यादव की कुछ लोगों ने विवाद के दौरान पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना बुधवार की देर रात तुलसीपुर स्थित कालिका ढाबे की है। जौनपुर जिले के डोभी में बतौर ग्राम विकास अधिकारी तैनात विजय यादव अपने भाई और कुछ दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाने ढाबे पर गए थे। पुलिस ढाबा के कर्मचारियों सहित एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है ताकि हत्यारों और घटना के कारणों का पता चल सके।
रिटायर्ड नायब तहसीलदार महेंद्र यादव के पुत्र विजय यादव का बुधवार को जन्मदिन था। वह देर रात अपने बड़े भाई सोम यादव और कुछ दोस्तों के साथ नगर के कालिका ढाबे पर जन्मदिन की पार्टी मनाने गए थे। खाना खाने के दौरान ही कुछ लोगों से विवाद हो गया। मारपीट में विजय और उनके भाई सोम गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजवाया जहां विजय की मौत हो गई। कोतवाल विमल कुमार मिश्र ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!