चंदौलीराजनीति

चंदौली में प्रियंका तिवारी के हाथों में महिला मोर्चा की कमान, भाजपा ने जताया भरोसा

पंकज चौधरी की अनुमति से सरोज कुशवाहा ने की घोषणा, काशी क्षेत्र के जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त

चंदौली। भारतीय जनता पार्टी ने चंदौली में महिला मोर्चा की कमान प्रियंका तिवारी को सौंपकर संगठन में उनकी नई भूमिका तय कर दी है। भाजपा उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने काशी क्षेत्र के जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा की। इसमें चंदौली से प्रियंका तिवारी को जिम्मेदारी दी गई है। उनकी नियुक्ति के साथ ही जिले में महिला मोर्चा के संगठन को मजबूत करने और महिला कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा के साथ सक्रिय करने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से जारी सूची में प्रियंका तिवारी का नाम शामिल है। इस घोषणा के जरिए भाजपा ने चंदौली में महिला मोर्चा के नेतृत्व की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। अब संगठन की गतिविधियों को गति देना, महिलाओं के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाना और महिला कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ना उनकी प्राथमिक चुनौतियों में शामिल रहेगा।

 

Back to top button
error: Content is protected !!