संस्कृति एवं ज्योतिष

13 अक्टूबर 2026 राशिफल: नवरात्रि के तीसरे दिन धनु-वृषभ की बढ़ेगी कमाई, वृश्चिक-कन्या वाले रहें सावधान!

13 अक्टूबर 2026 राशिफल: मंगलवार को नवरात्रि का तीसरा दिन है और मां चंद्रघंटा की पूजा की जाएगी. तृतीया तिथि रात साढ़े ग्यारह बजे तक है.चंद्रदेव पूरा दिन विशाखा नक्षत्र में रहेंगे, जहां बुधदेव भी हैं. शाम करीब सवा सात बजे तक वे तुला में बुधदेव और वक्री शुक्रदेव के साथ हैं, फिर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे, जो उनकी नीच राशि है. सूर्यदेव कन्या में चित्रा नक्षत्र पर हैं. कर्क में गुरुदेव-मंगलदेव का नीच भंग राजयोग बना हुआ है. शनिदेव मीन में वक्री और राहु-केतु कुंभ-सिंह में हैं. रात सवा आठ बजे के बाद आयुष्मान योग लगेगा. आज मीन और कुंभ मेहनत के दम पर आगे बढ़ेंगे. शाम को चंद्रमा के कमजोर होने से मन जल्दी उखड़ सकता है. मकर बॉस से टकराव से और कर्क राशि वाले शेयर में हड़बड़ी से बचें.

मेष
सुबह जो काम हाथ में लें, दोपहर से पहले खत्म कर दें, उसके बाद दबाव बढ़ेगा. किसी नामी व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा. घर के लिए कोई महंगा सामान ले सकते हैं. अपनी सेहत भी देखें.

वृषभ
जिसके पास महीनों से पैसा फंसा था, वह आज लौटा सकता है. धंधे में मुनाफा दिखेगा. सुबह साथी से थोड़ी दूरी रहेगी, शाम तक सब ठीक.मुंह में छाले हों तो तीखा खाना बंद करें.

मिथुन
किसी भी लेन-देन में कागज दो बार पढ़ें. सरकारी दफ्तर में बाबू की सुस्ती से काम अटक सकता है. बच्चों पर बेवजह न चिल्लाएं. काम का तनाव सिर पर न चढ़ने दें.

कर्क
शेयर बाजार की चाल देखकर आज हड़बड़ी में पैसा न लगाएं. धंधे के काम से बाहर जाना हो तो जरूरी कागज रख लें. बच्चे घर के काम में मदद करेंगे. सीढ़ियां उतरते वक्त पैर संभालें.

सिंह
सेल्स या मीडिया में हैं तो आज नया मौका मिल सकता है, पर टारगेट का दबाव भी रहेगा.घर पर कोई खास मेहमान आएगा. कमाई के नए रास्ते दिखेंगे. देर तक झुककर न बैठें.

कन्या
इन्वर्टर, फ्रिज या दफ्तर की कोई मशीन, आज कुछ न कुछ धोखा दे सकता है. घर में किसी से फालतू बहस न करें. बॉस आपको परख सकते हैं, आप खरे उतरेंगे. बाहर का खाना न खाएं.

तुला
घर में रेनोवेशन या पुताई शुरू हो सकती है, खर्च का अंदाजा पहले लगा लें. धंधे में मुनाफा होगा और नए स्टाफ की भर्ती का विचार बनेगा. शुगर की दवा समय पर लें.

वृश्चिक
वाई-फाई या लैपटॉप ऐन वक्त पर साथ छोड़ सकता है, जरूरी मेल सुबह ही भेज दें. शाम को गुस्सा जल्दी आएगा, उस वक्त कोई फैसला न लें. फालतू खर्च होगा. बासी खाना न खाएं.

धनु
प्रमोशन या इंक्रीमेंट की बात आज आगे बढ़ सकती है, और धंधे में कोई बड़ा सौदा पक्का हो सकता है. सुबह साथी से अनबन हो तो बात करना बंद न करें.गर्दन के दर्द का ध्यान रखें.

मकर
बॉस से किसी बात पर राय नहीं मिलेगी, बहस के बजाय काम दिखाएं.मेहनत की तारीफ होगी.घर के बड़े कुछ कड़वा कहें तो चुपचाप सुन लें.शरीर में सुन्नपन हो तो डॉक्टर को दिखाएं.

कुंभ
छुट्टी पर गए साथी का काम भी आपके सिर आ सकता है.दफ्तर में कोई पीछे से काम बिगाड़ने की कोशिश करेगा.कमाई अच्छी है, पर खर्च लिखते रहें.पैरों और कंधों में दर्द हो सकता है.

मीन
साझेदारी में नया काम शुरू करने का अच्छा मौका है.बड़ा पैसा लगाने से पहले किसी जानकार से बात कर लें.काम की वजह से साथी शिकायत कर सकते हैं.आज हल्का खाना ही खाएं.

Back to top button
error: Content is protected !!