fbpx
वाराणसी

आकांक्षा दुबे सुसाइड केस : समर सिंह को रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी पुलिस, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज

वाराणसी। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में नामजद गायक समर सिंह को पुलिस लाइन में रखा गया है। शनिवार शाम को उसे रिमांड मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा। शनिवार को न्यायायल बंद होने के कारण पुलिस रिमांड मिलने की उम्मीद कम है। एडिशनल सीपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि समर सिंह से पुलिस ने अहम पूछताछ की है लेकिन उसकी न्यायिक रिमांड न होने की वजह से उसे मीडिया के सामने पेश नहीं किया जा रहा।

एडिशनल सीपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि समर सिंह को गाजियाबाद से ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस लेकर आई हैं। महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण न्यायालय बंद हैं। शाम को रिमांड मजिस्ट्रेट के बैठने पर उसकी पेशी की जाएगी। पुलिस उसे रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी।

बताया कि पुलिस रिमांड रेगुलर कोर्ट ही दे सकती है। इसलिए वहीं से उसे रिमांड मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है। लेकिन उससे पहले ही मीडिया ट्रायल होने लगा। उससे हमें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और उसे ट्रेस करने में हमें दस दिन का समय लग गया।

Back to top button
error: Content is protected !!