संस्कृति एवं ज्योतिष

आज का राशिफल 12 अक्टूबर 2026: नवरात्रि के दूसरे दिन बन रहा त्रिग्रही योग, इन 5 राशियों को मिल सकती है खुशखबरी

आज का राशिफल 12 अक्टूबर 2026: सोमवार को नवरात्रि का दूसरा दिन है, जब मां ब्रह्मचारिणी की आराधना होती है. द्वितीया तिथि रात सवा दस बजे तक है. चंद्रदेव दिन भर तुला राशि में स्वाति नक्षत्र पर हैं और देर रात विशाखा में प्रवेश करेंगे. तुला में बुधदेव और वक्री शुक्रदेव के साथ उनका त्रिग्रही योग बना हुआ है. सूर्यदेव कन्या में चित्रा नक्षत्र पर गोचर कर रहे हैं. गुरुदेव उच्च के और मंगलदेव नीच के होकर कर्क में साथ हैं, जिससे नीच भंग राजयोग जारी है. शनिदेव मीन में वक्री, राहु कुंभ में और केतु सिंह में हैं. शाम साढ़े आठ बजे के बाद प्रीति योग लगेगा.
सोमवार को चंद्रदेव की मजबूती और तुला के त्रिग्रही योग से मिथुन और धनु को आज बड़े मौके मिल सकते हैं, मिथुन को करियर में और धनु को कारोबार में. मेष को पार्टनरशिप फायदा देगी, सिंह का रुका पैसा लौटेगा और कर्क की दुकान पर ग्राहक बढ़ेंगे. वृषभ परीक्षा में, मकर सरकारी काम में और कुंभ अपने आइडिया से आगे निकलेंगे. तुला और कन्या को उनके काम की तारीफ मिलेगी. वृश्चिक और मीन को नियम तोड़ने, बेवजह खर्च और शेयर बाजार के जोखिम से बचना है.

मेष राशि
पार्टनर के साथ मिलकर किया गया काम आज मुनाफा देगा. नौकरी बदलना चाहते हैं तो पसंद का ऑफर मिल सकता है. पार्टनर के साथ बाजार जाना पड़ेगा, खर्चा होगा. ठंडी चीजों से बचें.

वृषभ राशि
इंटरव्यू या एग्जाम है तो आज सफलता आपकी है. किसी को दिया पुराना पैसा वापस मिल सकता है, पर आज नया उधार न दें. ससुराल से अच्छी खबर आएगी. साथी से बात करते वक्त अपने शब्दों को संभालें.

मिथुन राशि
करियर में ऐसा मौका आ सकता है जिसकी उम्मीद भी नहीं थी. कपड़े या खाने-पीने के धंधे वालों की कमाई बढ़ेगी. पिता या चाचा से मदद मिलेगी, तीर्थ यात्रा का प्लान भी बन सकता है.

कर्क राशि
दुकान या शोरूम पर आज ग्राहकों का आना – जाना लगा रहेगा और बड़ा ऑर्डर मिल सकता है. घर में पूजा-हवन का माहौल रहेगा. प्यार के मामले में दूसरों के कहने पर फैसला न करें.

सिंह राशि
किसी पुराने परिचित से मुलाकात काम करने का तरीका बदल देगी. पुरानी उधारी वसूल हो सकती है. भाई-बहन से लंबी बातें होंगी. आंखों में जलन या पानी आए तो जांच करा लें.

कन्या राशि
आपकी बात आज लोगों के दिल तक पहुंचेगी, इसका फायदा उठाएं. दोपहर तक जरूरी काम निपट जाएंगे. जीवनसाथी से किसी बात पर तकरार हो सकती है, ठंडे दिमाग से सुलझाएं.

तुला राशि
कई दिनों से अटकी फाइल आज आगे बढ़ेगी, सीनियर साथ देंगे. जोश में आकर कोई बड़ा फैसला जल्दी न लें. जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं. शाम तक थकान होगी.

वृश्चिक राशि
क्या आज आप बिना हेलमेट निकलने की सोच रहे हैं? मत निकलिए, छोटी चूक जुर्माना करा सकती है. दफ्तर में किसी गलत लेन-देन से दूर रहें. खर्च बढ़ेंगे और पेट की पुरानी तकलीफ उभर सकती है.

धनु राशि
नए दोस्त बनेंगे और कोई बाहरी ग्राहक बड़ा काम सौंप सकता है. किसी साइड काम से एक्स्ट्रा कमाई का मौका मिलेगा. दोस्तों से दिल की बात कहेंगे. दिनचर्या संतुलित रखें.

मकर राशि
सरकारी टेंडर या किसी विभाग से जुड़ा अटका काम आज बढ़ेगा. लैपटॉप या सॉफ्टवेयर दगा दे सकता है, बैकअप रखें. रुका हुआ पैसा मिल सकता है. जीवनसाथी से पुराने झगड़े न छेड़ें.

कुंभ राशि
आपका कोई नया आइडिया बॉस को पसंद आ सकता है. कारोबार में नया प्रोडक्ट या सर्विस शुरू करने की सोचेंगे, पर पहले तैयारी पूरी करें. फोन-चाबी जैसी चीजें कहीं भूल न आएं.

मीन राशि
आलस में आज कोई जरूरी काम कल पर न टालें, वरना साथी भी नाराज होंगे. शेयर में बड़ी रकम झोंकने से बचें. कोर्ट या सरकारी दफ्तर के काम में नियम पूरे रखें. गाड़ी धीरे चलाएं.

Back to top button
error: Content is protected !!