fbpx
चंदौलीराज्य/जिलासंस्कृति एवं ज्योतिष

घाटों पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अघ्र्य

चंदौली। आस्था के लोक पर्व छठ पर शनिवार को घाटों की छटा देखते ही बन रही थी। व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अघ्र्य देकर सुख समृद्धि की कामना की। जैसे-जैसे शाम ढलती जा रही थी श्रद्धा का रंग चटख होता जा रहा था। घरों की छत से लेकर विभिन्न नदियों, तालाबों और नहरों के किनारे बने घाटों पर व्रतियों का जमावड़ा लगा रहा।


पूर्वांचल सहित पूरे देश में आस्था का चार दिवसीय पर्व छठ श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। तीसरे दिन शुक्रवार की शाम घाटों पर डूबते सूर्य को अघ्र्य दिया गया। इस दौरान लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार को उदयीमान सूर्य को अघ्र्य दिया जाएगा। बरहनी विकास खंड के डेहरियाडीह स्थिति सूर्य मंदिर कुंड में बड़ी संख्या में महिलाओं ने छठ किया। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ लगी रही। पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। खड़ेश्वरी बाबा स्वयं इस महाआयोजन की निगरानी करते नजर आए। इस दौरान लोगों ने बाबा का भी आशीर्वाद लिया। वहीं चंदौली में मुगलसराय विधायक साधना सिंह ने भी श्रद्धापूर्वक अस्ताचलगामी सूर्य को अघ्र्य दिया।

Leave a Reply

Back to top button