fbpx
क्राइमराज्य/जिलावाराणसी

महिलाओं का कपड़ा पहने था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी


वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के वाजिदपुर में शुक्रवार सुबह एक युवक का पेड़ से फंदे के सहारे लटकता शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक महिलाओं के कपड़े पहने हुए था। जिससे कोई प्रेम प्रसंग में हत्या तो कोई रंजिशन हत्या किए जाने की आशंका जता रहा था। इससे पहले सुबह टहलने निकले लोगों ने युवक का शव देख उसके परिजनों को सूचित करने के साथ ही पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू करने के साथ ही परिजनों से पूछताछ कर हत्या के वजहों की पड़ताल की। करीब तीन महीने पहले युवक पर जानलेवा हमला हुआ था। उसे मारपीटकर रोड के किनारे फेंक दिया गया था।
सुबह लोगों ने देखा कि पेड़ से लटक रहे शव के हाथ पैर बंधे हुए हैं और युवक के शरीर पर महिलाओं के वस्त्र पहनाए गए हैं। इसकी जानकारी होने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित कर दिया। घटनास्थल पर बड़ागांव पुलिस ने पहुच कर जांच पड़ताल शुरू की तो प्राथमिक वजह किसी से रंजिश ही समझ में आई है। इस बाबत हरहुआं पुलिस चैकी प्रभारी ने बताया कि मृत युवक वाजिदपुर के पूर्व प्रधान पप्पू राम का पुत्र दिनेश राम है। प्रथम दृष्टया आशंका है कि युवक की हत्या की गई है और उसके बाद शव को यहां लाकर पेड़ से लटका दिया गया है। क्षेत्र में युवक की हत्या कर महिलाओं के कपड़े पहनाने को लेकर सुबह से ही तरह तरह की चर्चा थी। वहीं क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर भी लोग आशंका व्यक्त कर रहे थे। लोग इस बात को लेकर भी हैरान हैं कि युवक को महिलाओं के कपड़े आखिर किसने और क्यों पहनाए। पुलिस कपड़ों से भी हत्या और आत्महत्या की गुत्थी को सुलझाने की कोशिश में जुटी है।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!