संस्कृति एवं ज्योतिष

आज का राशिफल 22 अक्टूबर 2026: गुरुवार को इन 4 राशियों के जीवन में खुशियों की दस्तक, जानिए बाकी के राशियों का हाल

आज का राशिफल 22 अक्टूबर 2026: आज सुबह चंद्रदेव कुंभ राशि में ही हैं, बस नक्षत्र बदलकर पूर्वाभाद्रपद में आ गए हैं और रात होते-होते मीन राशि में कदम रख देंगे. सूर्यदेव अपनी सिंह राशि में मघा नक्षत्र पर डटे हुए हैं, बुधदेव और केतुदेव भी वहीं साथ हैं. बुधदेव धीरे-धीरे सूर्य से दूर हो रहे हैं तो उनकी अस्त वाली सुस्ती अब कम होने लगी है. गुरुदेव कर्क राशि में अकेले हैं, पर उच्च अवस्था में होने से मजबूत बने हुए हैं. मंगलदेव मिथुन राशि में शत्रु राशि में अकेले घूम रहे हैं. शुक्रदेव कन्या राशि में नीच अवस्था में अकेले पड़े हैं. शनिदेव मीन राशि में वक्री हैं.सूर्य-बुध-केतु की तिकड़ी सिंह राशि में मजबूती से टिकी है, तो सिंह राशि वालों का दिन सबसे अच्छा रहने वाला है, साथ में कर्क, धनु और मकर राशि वालों को भी इसका फायदा मिलेगा.

मेष राशि
इन जातकों के लिए कल का दिन सफलता के लिहाज से अच्छा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में काम को बेहतर तरीके से पूरा करने की कोशिश करेंगे और मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। कॉलेज स्टूडेंट्स को किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। लंबे समय से अटके सरकारी काम भी पूरे होने की उम्मीद है।

वृषभ राशि
सुबह से शाम तक छोटे-छोटे काम पीछा नहीं छोड़ेंगे. ऑटो, कैब और बाहर की चाय में ही पैसा खर्च हो जाएगा, हिसाब रखें. भाई-बहन के साथ ठहाके लगेंगे, पर साथी से बहस को तूल न दें.

मिथुन राशि
आज आपकी बात में दम रहेगा, सामने वाला आसानी से मान जाएगा. घर पर मेहमान आने से काम दोगुना होगा और थकान भी. पेट का खयाल रखें, शादी-पार्टी वाला भारी खाना आज टाल दें.

कर्क राशि
नया मौका सामने है, पर दावेदार भी बहुत हैं, इसलिए कमर कसकर रखें. गुस्से में मुंह से निकली बात घर का माहौल बिगाड़ सकती है. जिद छोड़कर शांति से बात करेंगे तो घरवाले आपकी ही सुनेंगे.

सिंह राशि 
दिन उपलब्धियों भरा हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। सामाजिक समारोहों में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जहां आपकी बातचीत और व्यक्तित्व से लोग प्रभावित हो सकते हैं। इंजीनियरिंग के क्षेत्र के जातकों के लिए भी दिन लाभकारी रहने के संकेत हैं। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए अवसरों का सही इस्तेमाल करें।

कन्या राशि
ऑनलाइन बनी कोई पहचान आज काम की साबित होगी, साझेदारी के प्रस्ताव पर भी बात आगे बढ़ेगी. आमदनी बढ़ने के आसार हैं. घर की पूजा या किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाना होगा, बीच में थोड़ा सुस्ता जरूर लें.

तुला राशि
पेंडिंग कामों की लिस्ट आज छोटी होगी, पुरानी फाइलें निपटाने का मन रहेगा. कारोबार में कोई नया ग्राहक या सप्लायर जोखिम भरा ऑफर देगा, पूरी पड़ताल के बाद ही पैसा फंसाएं. घरवाले भी आपसे थोड़ा वक्त मांगेंगे.

वृश्चिक राशि 
गुरुवार का दिन आपके लिए कई मायनों में खास रहेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मित्रों के माध्यम से प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होने की संभावना है, जो भविष्य में लाभ देगी। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रह सकती है। दोस्तों के साथ समय बिताने और किसी खास से सहयोग मिलने के योग हैं। मां दुर्गा की उपासना से दिन की शुरुआत सकारात्मक तरीके से करें।

धनु राशि
अपनी बात पर अड़ने का दिन नहीं है, सहकर्मी की राय मान लेंगे तो काम जल्दी निकलेगा. कोई मोटा खर्च, जैसे घर की मरम्मत या बच्चों की फीस, सामने आ सकता है. शाम को दोस्तों के बीच दिन भर की खीझ उतर जाएगी.

मकर राशि
आज काम इतना रहेगा कि लंच भी डेस्क पर करना पड़ सकता है. साझेदारी का मामला धीमा चलेगा, उसे जबरदस्ती आगे नहीं बढ़ाएं. साथी वक्त न देने की शिकायत करेंगे, शाम को एक फोन या साथ में चाय-काफी लें.

कुंभ राशि
जल्दबाजी में भेजी गई फाइल या गलत नंबर पर हुआ पेमेंट परेशानी खड़ी करेगा, दो बार जांचें. किसी से बहस हो तो पीछे हट जाना ही समझदारी है. नौकरी तलाश रहे लोगों को मेहनत बढ़ानी होगी.

मीन राशि
आपकी काबिलियत आज सीनियर्स की नजर में आएगी. दोपहर बाद किसी फैसले पर मन डगमगाए तो दोस्त से राय ले लें. बच्चों के स्कूल या होमवर्क में भागदौड़ रहेगी, खाना हल्का ही खाएं.

Back to top button
error: Content is protected !!