fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

सैयदराजा में खुला कांग्रेस का चुनावी कार्यालय, आब्जर्वर ने पदाधिकारियों को बताया जीत का मंत्र

चंदौली। सैयदराजा विधान सभा में कांग्रेस पार्टी का का चुनावी कार्यालय खुल गया है। आब्जर्वर शंकर स्वरूप ने सोमवार को उद्घाटन के बाद पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। कमियों को दूर कर चुनाव जीतने का मंत्र दिया।
आब्जर्वर शंकर स्वरूप ने विधान सभा क्षेत्र के सभी न्याय पंचायतों और बूथ कि समीक्षा की। कमियों को तत्काल दूर कर चुनाव के लिए संगठन को तैयार करने का निर्देश दिया। कहा अब चुनावी बिगुल बज गया है। इस लड़ाई को हम तभी जीत सकते हैं जब आपस में तालमेल बना कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बना देंगे। अपना कीमती समय चुनाव तक कांग्रेस को दे दीजिए और यकीन मानिए आप कि ताकत और तरकीब से निश्चित विजय मिलेगी। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि संगठन पार्टी की रीढ़ होता है और जब वह मजबूत होगा तो पार्टी मजबूत होगी। बैठक की अध्यक्षता सतेन्द्र उपाध्याय और संचालन रामानंद यादव ने किया। इस दौरान डॉक्टर नारायण मूर्ति ओझा, रजनीकांत पांडेय, सतीश बिन्द, सिराजुद्दीन, गीता सिंह आदि रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!