ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: बीजेपी नेता ने रक्षाबंधन पर बहनों से किया वादा निभाया, अमोघपुर में महिलाओं को बांटे हेल्थ कार्ड, मुगलसराय विधानसत्रा क्षेत्र में 50 हजार कार्ड बांटने का लक्ष्य

चंदौली। रक्षाबंधन के अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर किए गए संकल्प को आगे बढ़ाते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. कृष्णानंद पाण्डेय ने अमोघपुर में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को हेल्थ कार्ड वितरित किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं शामिल हुईं। आयोजकों के अनुसार, हेल्थ कार्ड के माध्यम से महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाने की पहल की जा रही है। रक्षाबंधन के अवसर पर बीजेपी नेता ने महिलाओं से राखी बंधवाई थी। उस दौरान उन्होंने मैक्सवेल हॉस्पिटल में मुफ्त इलाज के लिए महिलाओं में हेल्थ कार्ड बांटने का वादा किया था।

 

डॉ. कृष्णानंद पाण्डेय ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराने और उनके स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर काम करने की बात कही थी। इसी क्रम में अमोघपुर में कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं को हेल्थ कार्ड की उपयोगिता और इससे मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी भी दी गई।

 

50 हजार हेल्थ कार्ड का लक्ष्य

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. कृष्णानंद पाण्डेय ने कहा कि महिलाएं परिवार और समाज की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। परिवार की जिम्मेदारियों के साथ वे सामाजिक संबंधों को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य और सम्मान को प्राथमिकता देना जरूरी है।

 

उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में उन्हें मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र की सेवा करने का अवसर मिलता है तो हेल्थ कार्ड अभियान को व्यापक स्तर पर ले जाने का प्रयास किया जाएगा। इसके तहत क्षेत्र में करीब 50 हजार हेल्थ कार्ड बनवाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने दावा किया कि इन कार्डों के माध्यम से क्षेत्र की बहनों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि आर्थिक स्थिति उपचार में बाधा न बने।

 

 

जनसेवा को धरातल पर उतारने की बात

डॉ. पाण्डेय ने कहा कि बहनों का स्नेह और विश्वास उनके लिए महत्वपूर्ण है। महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और हितों से जुड़े विषयों पर लगातार काम करने की बात उन्होंने कही। उन्होंने कहा कि जनसेवा का उद्देश्य केवल संकल्प लेना नहीं, बल्कि उसे जमीन पर उतारने के लिए निरंतर प्रयास करना है। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने हेल्थ कार्ड प्राप्त किए। आयोजकों के मुताबिक, कार्ड वितरण अभियान को आगे भी जारी रखने की योजना है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय लोगों और महिलाओं ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी अपनी अपेक्षाएं भी साझा कीं। आयोजकों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ना है।

Back to top button
error: Content is protected !!