ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : गया से डीडीयू जंक्शन तक 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन, ट्रेन प्रबंधकों को किया सम्मानित

चंदौली। भारतीय रेल ने 160 किलोमीटर प्रति घंटे की गति लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डीडीयू जंक्शन से धनबाद तक उच्च गति स्पीड ट्रायल का सफल आयोजन किया। इस ऐतिहासिक अभियान में मेल एक्सप्रेस ट्रेन प्रबंधक रमेश कुमार सिंह एवं सोमनाथ सरकार ने सक्रिय सहभागिता निभाई। उन्हें सम्मानित किया गया।

 

इस ट्रायल का उद्देश्य भारतीय रेल की परिचालन क्षमता, सुरक्षा मानकों एवं यात्री सुविधाओं की उच्चतम गुणवत्ता सुनिश्चित करना था। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक, PCOM, DRM, Sr. DOM समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही। इन सभी ने गति परीक्षण की विभिन्न तकनीकी व परिचालपहलुओं की बारीकी से समीक्षा की।

 

गया स्टेशन पर ट्रायल के दौरानबंधक ने दोनों ट्रेन प्रबंधकों को आमंत्रित कर उनके योगदान की व्यक्तिगत रूप से सराहना की। उन्होंने हाथ मिलाकर और फोटो खिंचवाकर उन्हें सम्मानित किया, जिससे यह पल दोनों अधिकारियों के लिए गर्व और प्रेरणा से भरपूर बन गया।इस ट्रायल में डीडीयू से गया और पुनः गया से डीडीयू तक की दूरी पर कार्य करते हुए इन दोनों ट्रेन प्रबंधकों ने अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। ट्रायल रन के दौरान सुरक्षा, समयबद्धता और दक्षता का विशेष ध्यान रखा गया। यह ट्रायल भारतीय रेल के भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जो न सिर्फ गति बल्कि गुणवत्ता में भी रेल सेवाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। इस सफलता ने देशभर में रेल कर्मचारियों को एक नई प्रेरणा प्रदान की है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!