ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : डा. महेंद्रनाथ पांडेय की देखरेख में होंगे यूपी भाजपा के चुनाव, संगठन ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, बनाए गए प्रदेश चुनाव अधिकारी

चंदौली। उत्तर प्रदेश भाजपा में होने वाले संगठन के चुनाव पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय की देखरेख में संपन्न होंगे। संगठन ने उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रदेश चुनाव अधिकारी बनाया है। वहीं उनके साथ 6 सह चुनाव अधिकारियों की टीम भी लगाई गई है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की ओर से इसके बाबत राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डा. के लक्ष्मण को पत्र भेजा गया है।

 

डा. महेंद्रनाथ पांडेय को प्रदेश चुनाव अधिकारी बनाया गया है। वहीं हरीश कुमार सिंह, अनिल चौधरी, रंजना उपाध्याय, मुकुट बिहारी वर्मा, कमलेश कुमार और राजेंद्र तिवारी सह चुनाव अधिकारी बनाए गए हैं। डा. पांडेय के लोकसभा चुनाव में हार के बावजूद पार्टी ने संगठन के चुनाव में उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इससे स्पष्ट है कि उनका कद अभी भी पार्टी में कम नहीं हुआ है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!