rail newsचंदौलीराज्य/जिला

त्योहारों पर यात्रियों को तोहफा: डीडीयू जंक्शन वाया धनबाद–यशवंतपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

चंदौली । त्योहारों के दौरान बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने धनबाद और यशवंतपुर के बीच एक जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन गोमो–गया–पं. दीनदयाल उपाध्याय जं.–प्रयागराज छिवकी–इटारसी–नागपुर मार्ग से संचालित होगी।

परिचालन कार्यक्रम

  • गाड़ी संख्या 06563 यशवंतपुर–धनबाद एक्सप्रेस स्पेशल 23 अगस्त 2025 से 27 दिसंबर 2025 तक हर शनिवार को यशवंतपुर से चलेगी।
  • गाड़ी संख्या 06564 धनबाद–यशवंतपुर एक्सप्रेस स्पेशल 25 अगस्त 2025 से 29 दिसंबर 2025 तक हर सोमवार को धनबाद से रवाना होगी।

ठहराव और समय

  • गाड़ी सं. 06563 (यशवंतपुर–धनबाद): शनिवार सुबह 07.30 बजे यशवंतपुर से रवाना होकर सोमवार को 03.10 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., 04.15 बजे भभुआ रोड, 04.55 बजे सासाराम, 05.50 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 07.10 बजे गया, 08.30 बजे कोडरमा, 09.00 बजे हजारीबाग रोड, 09.18 बजे पारसनाथ और 09.35 बजे गोमो होते हुए सुबह 11.00 बजे धनबाद पहुंचेगी।
  • गाड़ी सं. 06564 (धनबाद–यशवंतपुर): सोमवार रात 20.45 बजे धनबाद से प्रस्थान कर 21.15 बजे गोमो, 21.30 बजे पारसनाथ, 21.51 बजे हजारीबाग रोड, 22.20 बजे कोडरमा, 23.40 बजे गया, मंगलवार 01.05 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 01.43 बजे सासाराम, 02.20 बजे भभुआ रोड और 03.40 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. पर ठहराव लेते हुए बुधवार रात 21.30 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।

Back to top button