fbpx
चंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः केजी नंदा हास्पिटल में मिल रहीं बीएचयू से जुड़े विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं, हड्डी रोगों का उपचार भी शुरू

चंदौली। चंदौली के प्रतिष्ठित केजी नंदा हास्पिटल में स्त्री एवं प्रसूती रोगों के साथ हड्डी (आर्थो) सर्जरी, यूरो सर्जरी, ENT और जनरल सर्जरी जैसे जटिल रोगों के उपचार से जुड़ी सेवाएं भी शुरू हो गई हैं। जनपदवासियों के लिए अच्छी खबर यह है कि बीएचयू जैसे उत्कृष्ट चिकित्सा संस्थान में वर्षों तक अपनी सेवाएं दे चुके चिकित्सक उपलब्ध हैं। यानी एक ही अस्पताल में सभी परेशानियों का निदान हो जाएगा। वाराणसी या किसी अन्य महंगे अस्पताल में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

जिला मुख्यालय पर संचालित केजी नंदा अस्पताल प्रसूति और स्त्री रोग के इलाज से जुड़ी कुशल सेवाओं के लिए जाना जाता है। यहां के चिकित्सक बांझपन एवं महिला रोग विशेषज्ञ डा. आनंद प्रकाश तिवारी वर्षों से लोगों के भरोसे पर खरा उतरते आए हैं। इस अस्पताल ने अपनी सेवाओं में विस्तार करते हुए कई और सुविधाएं शुरू की हैं।

बीएचयू से जुड़े चिकित्सक दे रहे सेवा
डा. आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि चिकित्सालय में आर्थो सर्जरी, ENT, यूरो सर्जरी और लेप्रोस्कोपिक सर्जरी भी शुरू कर दी गई है। आर्थो सर्जरी के लिए डा. पी मौर्य एमबीबीएस एमएस आर्थो BHU, ENT सर्जरी के लिए डा आशुतोष पटेल एमबीबीएस, एमएस IMS- BHU, डा. विनीत सिंह एमसीएच यूरो, डा. विकास त्रिवेदी एमएस यूरो और जनरल तथा लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के लिए डा. रवि गुप्ता एमएस और डा. अभिनव कटियार एमबीबीएस DNB उपलब्ध रहेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!