fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

chandauli news: दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे रेलकर्मी की ट्रेन से कटकर मौत, आत्महत्या की आशंका

चंदौली। अलीनगर थाना अंतर्गत ककरही गांव निवासी 40 वर्षीय रेलकर्मी की गुरुवार की सुबह पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या सात के पूर्वी छोर पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। लोगों की माने तो रेलकर्मी ने खुद ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है। मृतक पर बबुरी थाने में छेड़खानी का मुकदमा भी दर्ज है। वह फरार चल रहा था।

 

ककरही गांव निवासी पवन कुमार पीडीडीयू रेलवे के परिचालन विभाग में मुख्य गाड़ी लिपिक के पद पर कार्यरत था। पत्नी की कई वर्ष पहले ही मौत हो चुकी थी। 13 वर्ष का एक बेटा है। पवन शास्त्री कालोनी स्थित रेल आवास में रहता था। रेलकर्मी का बबुरी थाना क्षेत्र निवासी रिश्तेदार की लड़की से संबंध हो गया था। बाद में युवती की शादी हो गई। लेकिन पवन उसपर साथ रहने का दबाव बना रहा था। महिला तैयार नहीं हुई तो उसने उसका अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर दिया। आहत महिला ने एक सप्ताह पूर्व ही जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला के परिजनों ने बबुरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आरोपी रेलकर्मी की तलाश कर रही थी। इस बीच वह बीमारी का बहाना बनाकर अस्पताल में भर्ती हो गया। सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने उसकी मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!