
चंदौली। जनपद में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) संचालकों के खिलाफ जिला प्रशासन एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई की गई है। सीएससी के जिला प्रबंधक कुलदीप पांडेय ने बताया कि निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य न करने वाले जिले के 90 जन सेवा केंद्रों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई उन केंद्रों पर की गई है, जहां भारत सरकार एवं आईटी मंत्रालय द्वारा निर्धारित अनिवार्य CSC ब्रांडिंग बोर्ड और सेवाओं की रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं थी। जिला प्रबंधक ने स्पष्ट किया कि जनपद में केवल वही केंद्र संचालित होंगे, जो पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगे।
चेतावनी दी है कि भविष्य में भी नियमों की अनदेखी करने वाले संचालकों के केंद्र बिना पूर्व सूचना के निरस्त किए जाएंगे।

