ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : फ्री ओपीडी के साथ जांच पर 50 फीसदी की छूट, मेटिस हॉस्पिटल की पहल, महीने में एक दिन मिलेगा लाभ

चंदौली। गोधना स्थित मेटिस अस्पताल में फ्री ओपीडी और जांच पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। यह सुविधा हर महीने की पहली तारीख को मिलेगी। अस्पताल प्रबंधन की ओर से मरीजों की सहूलियत के लिए 2026 में यह स्कीम शुरू की है, जो दिसंबर 2026 तक चलेगी।

 

अस्पताल प्रशासन की ओर से कम कीमत पर एमआरआई जांच की जाएगी। इसके अलावा अन्य जांचों पर भी 50 फीसदी छूट मिलेगी। माह के पहली तारीख को विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओपीडी चलेगी, जो बिल्कुल फ्री होगी। इस दौरान जांच कराने पर मरीजों को छूट का लाभ दिया जएगा।

अस्पताल में रोजाना मरीजों की भीड़ उमड़ती है। गंभीर रोगों के इलाज के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा है। ऐसे में लोगों का भरोसा दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। अस्पताल प्रशासन की ओर से जनपदवासियों की सहूलियत के लिए यह स्कीम लागू की गई है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!